Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जल चौपाल तथा कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया

30 अप्रैल 2025, रीवा: जल चौपाल तथा कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग गंगेव द्वारा ग्राम पंचायत  बसेड़ा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल चौपाल तथा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सूक्ष्म सिंचाई द्वारा पानी की बचत एवं उद्यानिकी फसलों में सूक्ष्म सिंचाई के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

सेवानिवृत्त उद्यान विकास अधिकारी एस एन शर्मा द्वारा उद्यानिकी की विभिन्न फसलों को अपनाने तथा फसल कृषि कार्य माला की जानकारी कृषकों को प्रदान की गई। प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्रद्धा मिश्रा द्वारा उद्यान विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। राहुल पाटीदार ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं कृषकों का पंजीयन किया गया।

उन्नतशील कृषक श्री शिवपाल सिंह के खेत पर ड्रैगन फ्रूट, प्याज की खेती के बारे में किसानों को अवगत कराया गया एवं कृषको का भ्रमण कराया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मनगवां, बसेड़ा, गढ़ एवं सरई गांव के किसान उपस्थित  थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com