राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि की उन्नत तकनीक पर सेमीनार का आयोजन बाजार मांग अनुसार किस्में लगाएं

इंदौर। विगत दिनों कृषि की उन्नत तकनीक पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. एस.साई. प्रसाद प्रमुख आई एआरआई केन्द्र इंदौर ने कहा कि किसानों को समन्वित रूप से उन्नत तकनीकी अपनाकर समय एवं मांग अनुसार प्रजाति का चुनाव करके खेती करने की सलाह दी। जिससे उत्पादन लागत कम हो व बाजार भाव अधिक मिलेगा। कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. आर.एन.एस. बनाफर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में किसानों को संतुलित खाद एवं मिश्रित फसल खेती तकनीक अपनाने की सलाह दी। उद्यान विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. एस.एल. नागर ने राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं वि.प्रतिष्ठान के सहायक निदेशक डॉ. ए.के. पांडेय ने भी किसानों को संबोधित किया। इसके अतिरिक्त दो दिन तकनीकी सत्र में विभिन्न वैज्ञानिक डॉ. डी.के. मिश्रा, डॉ. आलोक देशवाल, डॉ. आर.एल. जाटव, उप निदेशक उद्यान, डॉ. महेश त्रिवेदी, डी.जी.एस. मार्कफेड डॉ. वाई.के. सिंह, क्षेत्रीय मैनेजर एन.एस.सी. डॉ. आलोक त्रिवेदी, डी.जी.एम.नेफेड डॉ. एच.एम. सिंह ने अपने विषय पर चर्चा की। डॉ.एन.एस. यादव ने मंच का संचालन किया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement