Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

निमाड़फ्रेश एफपीओ ने प्रधानमंत्री के समक्ष दिया प्रस्तुतिकरण

18 अक्टूबर 2025, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर, कृषक जगत): निमाड़फ्रेश एफपीओ ने प्रधानमंत्री के समक्ष दिया प्रस्तुतिकरण – निमाड़फ्रेश किसान उत्पादक कंपनी लि (एफपीओ ) खरगोन को  भारत सरकार के ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ एवं ‘धन-धान्य योजना’ के अंतर्गत  गत 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष  प्रस्तुतिकरण देने  का  ऐतिहासिक अवसर मिला।

इस आयोजन में निमाड़ फ्रेश के संचालक श्री बालकृष्ण पाटीदार , सीईओ श्री हरिओम भूरे तथा श्री अभिषेक पाटीदार शामिल हुए। श्री भूरे ने प्रधानमंत्री के सामने  ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ एवं ‘धन-धान्य योजना’ के तहत किसानों को उनके उत्पादन का कैसे वाज़िब दाम मिल सकता है और कैसे उत्पादन बढ़ाया जा सकता है , इसे लेकर अपना प्रस्तुतिकरण दिया गया। यह केवल निमाड़फ्रेश नहीं, बल्कि पूरे खरगोन जिले और निमाड़ क्षेत्र के किसानों के लिए गौरव के क्षण  हैं ।

  निमाड़ फ्रेश एफपीओ  ने प्रधानमंत्री से ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक भेंट करवाने का अवसर उपलब्ध करवाने में खरगोन जिले के स्थानीय प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत, नाबार्ड, कृषि विभाग, उद्यानिकी, क़ृषि विज्ञान केंद्र, जिला सहकारी विभाग, उद्योग विभाग, एवं अन्य संबंधित संस्थाओं/ मंत्रालय ,सरकारी विभागों  एवं संस्थाओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है ,जिन्होंने इस महत्वपूर्ण यात्रा हेतु निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन एवं हर स्तर पर मार्गदर्शन दिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें