Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

चिन्हित उन्नत कृषि यंत्रों पर मांग अनुसार श्रेणी में आवेदन आमंत्रित

04 जनवरी 2024, भोपाल: चिन्हित उन्नत कृषि यंत्रों पर मांग अनुसार श्रेणी में आवेदन आमंत्रित – संचालनालय  कृषि अभियांत्रिकी , मध्यप्रदेश  शासन , भोपाल द्वारा ई  – कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से नवीन तकनीक के चिन्हित उन्नत कृषि यंत्रों पर (‘मॉंग अनुसार‘ (ऑन डिमांड) श्रेणी अंतर्गत अनुदान उपलब्ध कराने की सुविधा दी गई है। इस हेतु उन्नत कृषि यंत्र चिन्हित किये गये  हैं । इन यंत्रों हेतु आवेदन प्रस्तुत किये जाने हेतु निम्नानुसार प्रक्रिया अपनाई जाएगी –

 ‘मॉंग अनुसार ‘श्रेणी के यंत्रों हेतु भी आवेदन सामान्य प्रक्रिया अनुसार ही करना होंगें। इन यंत्रों हेतु पृथक से लक्ष्य जारी नहीं किये  जावेंगे । इस श्रेणी अंतर्गत चिन्हित यंत्रों के लिए प्राप्त आवेदनों हेतु लॉटरी नहीं  की जाएगी तथा उपलब्ध बजट के आधार पर संचालनालय स्तर से आवेदनों को अनुमोदित किया जायेगा। अनुमोदित होने पर कृषक का आवेदन पोर्टल पर चयनित कृषकों की सूची में प्रदर्शित किया जायेगा। अनुमोदन की सूचना कृषक को एस.एम.एस. के माध्यम से दी जायेगी। इस श्रेणी अंतर्गत अनुमोदित आवेदनों में डीलर चयन तथा आगे की समस्त प्रक्रिया तथा समयावधि, लॉटरी उपरांत चयनित कृषकों की प्रक्रिया के समान ही रहेगी।

 वर्तमान में  जिन कृषि यंत्रों को मांग अनुसार श्रेणी में रखा गया  है, वे इस प्रकार हैं -मिलेट मिल , (धरोहर राशि  रु.2500/-),मिनी दाल मिल, (धरोहर राशि  रु.2500/-),ऑइल एक्सट्रेक्टर, (धरोहर राशि  रु.2500/-),मिनी राइस मिल, (धरोहर राशि  रु.2500/-),मिलेट प्रसंस्करण प्लांट (मिलेट  मिल, क्लीनर.कम ग्रेडर एलीवेटर सहित, डी स्टोनर), (धरोहर राशि  रु.10000/-),पैडी राइस ट्रांसप्लांटर , (धरोहर राशि रु.5000/-),पावर हैरो, (धरोहर राशि  रु.5000/-),हैप्पी सीडर / सुपर सीडर, (धरोहर राशि  रु.5000/-),न्यूमेटिक प्लांटर , (धरोहर राशि  रु.5000/-),हे रेक / स्ट्रॉ रेक , (धरोहर राशि  रु.5000/-),बेलर , (धरोहर राशि  रु.5000/-),हाइड्रॉलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर (ट्रेक्टर चलित), (धरोहर राशि  रु.5000/-),ब्रॉड बेड फरो – प्लांटर, (धरोहर राशि रु.5000/-),किसान ड्रोन , (धरोहर राशि  रु.5000/-) और पशु निवारक बायो अकॉस्टिक यंत्र (धरोहर राशि  रु.1000/-)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नोट– आवेदन प्रस्तुत करते समय आवेदक  उपयुक्त राशि का भुगतान Online Payment Gateway से कर सकेंगे। ‘मॉंग अनुसार ‘ श्रेणी अंतर्गत दिए जा रहे कृषि यंत्रों के लिए कृषक अपने आवेदन अगली सूचना तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)