Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दमोह और छतरपुर जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी

23 जुलाई 2024, इंदौर: दमोह और छतरपुर जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी – मौसम केंद्र, भोपाल के अनुसार  पिछले 24 घंटों  के दौरान मध्यप्रदेश  के चंबल, रीवा संभागों के जिलों में कहीं- कही; उज्जैन  संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; इंदौर, ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। पूर्वी मप्र में मंडला जिले के बीजाडांडी में सर्वाधिक 272.3  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसम की स्थिति:  वर्तमान में मानसून ट्रफ तक बीकानेर, सीकर, ग्वालियर, खजुराहो, रांची, दीघा से होकर गुजर रही है। तीन चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश  के ऊपर,दक्षिण -पश्चिमी राजस्थान के ऊपर और निम्न दाब क्षेत्र के अवशेष चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में झारखंड के ऊपर सक्रिय है। विरूपक हवाओं के क्षेत्र के अलावा दक्षिण गुजरात से लेकर उत्तरी कर्नाटक तटों तक मध्य समुद्र तल पर अपतटीय  ट्रफ अवस्थित है l

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने आगामी 24 घंटों के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान किया है उसके अनुसार  दमोह और छतरपुर जिलों में अधिकांश स्थानों पर  वज्रपात / झंझावात  के साथ अत्यधिक भारी वर्षा (204.5  मि .मी. या अधिक ) होने की संभावना है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।जबकि विदिश , रायसेन,शिवपुरी,  दतिया , भिंड , मुरैना,  श्योपुरकलां, अनुपपुर, जबलपुर,  नरसिंहपुर ,सिवनी , मंडला, बालाघाट, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी  जिलों में अनेक स्थानों पर वŧपात / झंझावात  के साथ  अति भारी  वर्षा (115.6 – 204.4  मि .मी.) होने का अनुमान है ।यहाँ के लिए ऑरेंज अलर्ट है।   वहीं भोपाल, सीहोर , राजगढ़, नर्मदापुरम , बैतूल, हरदा, खंडवा, देवास, शाजापुर,  आ गरमालवा, मंदसौर, नीमच,गुना, अशोकनगर,  ग्वालियर , शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, छिंदवाड़ा , पन्ना और  पांढुर्ना जिलों में अनके स्थानों पर  वज्रपात / झंझावात के साथ  भारी वर्षा (64.5 – 115.5  मि .मी.)संभावित है। यहाँ के लिए येलो अलर्ट है।शेष जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा  या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com