Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक खेती ने मोहन सिंह को दिलाया सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार

04 जनवरी 2025, गुना: जैविक खेती ने मोहन सिंह को दिलाया सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार –  गुना जिले के ग्राम सिंगारपुर के कृषक श्री मोहन सिंह सिलावट जैविक खेती कर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा अन्तर्गत वर्ष 2022-23 के राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिये चयनित हुए हैं। राज्य स्तरीय कमेटी की ओर से 10 सर्वोत्तम कृषकों को चुना गया है। इनमें गुना जिले से एक मात्र कृषक श्री मोहन सिंह सिलावट का नाम भी है।  

मोहन सिंह

कृषक श्री सिलावट ने बताया कि वह आठ बीघा में जैविक पद्धति से खेती करते हैं। शुरुआत में वह रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल करते थे। लेकिन इसका ज्यादा उपयोग से खेत की मिट्टी एवं स्‍वास्‍थ्‍य को होने वाले नुकसान को देखते हुए उन्होंने जैविक खेती करने का मन बनाया। उन्‍होंने एक बीघा भूमि में जैविक तरीके से फसल की पैदावार की, जिस पर उन्‍हें काफी लाभ मिला। इसके बाद कृषक श्री मोहन ने जैविक खेती का क्षेत्रफल बढ़ाया। वह खेतों में सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर पद्धति का उपयोग करते हैं।

 श्री सिलावट ने बताया कि इस तकनीक से न केवल पानी की बचत होती है बल्कि खेत की भूमि में बहुत ज्यादा सुधार होता है। इसकी तुलना में ट्यूबवेल से पाइप लाइन के जरिए सीधे खेत में पानी छोड़ने से भूमि सख्त हो जाती है। जबकि स्प्रिंकलर से सिंचाई करने से भूमि फूल जाती है। जिससे पौधे की बढ़त अच्छी होती है। कृषक श्री मोहन की जैविक खेती की पद्धति को देखते गुना जिले के किसान मोहन सिंह सिलावट का राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के चयन हुआ है। उन्हें पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com