राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक संगम का हुआ शुभारम्भ, कलेक्टर ने किया प्रेरित

29 सितम्बर 2025, (उमेश खोड़े,पांढुर्ना): जैविक संगम का हुआ शुभारम्भ, कलेक्टर ने किया प्रेरित – करीबी गांव सिवनी में महिला स्व सहायता समूह द्वारा  जैविक संगम का शुभारम्भ किया गया।  कलेक्टर द्वारा जिले में प्राकृतिक /जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा ,एसपी सुंदर सिंह कनेश और श्री विवेक महाराज गत दिनों जैविक वाटिका पहुंचे और जैविक सब्जियां खरीदी।

इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि जिले में प्राकृतिक /जैविक खेती को बढ़ावा देने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रासायनिक  उर्वरक एवं कीटनाशकों के उपयोग से मिट्टी और मानव स्वास्थ्य  पर प्रतिकूल प्रभाव  पड़ता है।  ऐसे में प्राकृतिक खेती की ओर जाना समय की मांग है। आपने किसानों से जैविक खेती करने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि एक एकड़ में फैली इस जैविक पोषण वाटिका में बिना रासायनिक उर्वरक के रानी लक्ष्मी बाई स्वसहायता समूह , मोरडोंगरी द्वारा जैविक सब्जियां और अनाज उगाया जाता है। इस वाटिका में करीब 600 फलदार पेड़ भी लगे हैं। इसके अलावा यहां स्थानीय स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए जैविक उत्पाद जैसे कोदो , कुटकी , दालें, दलिया एवं कई प्रकार की सब्जियां उपलब्ध कराई जा रही है।  इस दौरान  कलेक्टर श्री शर्मा एवं अन्य ने जैविक सब्जियां भी खरीदी।  इस दौरान एसडीएम अलका एक्का ,जनपद सीईओ श्री बंदु सूर्यवंशी ,तहसीलदार श्री विनय ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements