Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हिमाचल में जैविक खेती के लिए किसानों को किया जा रहा है प्रेरित

11 अगस्त 2025, भोपाल: हिमाचल में जैविक खेती के लिए किसानों को किया जा रहा है प्रेरित – हिमाचल की सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और इसके लिए किसानों को लाभ भी दिया जा रहा है ताकि किसानों की आय में ओर अधिक बढ़ोतरी हो सके।

राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष में प्रदेश के 838 किसानों से 2123 रुपये प्रति क्विंटल ‘प्राकृतिक’ गेहूं की खरीद की। इसका पैसा भी किसानों के खातों में भेज दिया गया है। किसानों से खरीदी गई जैविक गेहूं की फसल की धनराशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। करीब 1.31 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजे गए हैं। इसमें गेहूं के परिवहन के लिए 4.15 लाख रुपये परिवहन उपदान भी शामिल है।

प्राकृतिक पद्धति से उगाई गई कच्ची हल्दी की खरीद का पैसा भी किसानों के खाते में भेज दिया गया है। किसानों को 90 रुपये प्रति किलो का समर्थन मूल्य  दिया जा रहा हैै। चालू वित्त वर्ष में सरकार ने अब तक 6 जिलों के किसानों से 127 मीट्रिक टन हल्दी खरीदी है। इसके लिए सरकार ने किसानों को 1.14 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

हिमाचल सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पांगी उपमंडल को प्राकृतिक खेती उपमंडल घोषित किया गया है। इस क्षेत्र के किसानों से राज्य सरकार प्राकृतिक पद्धति से उगाई गई 40 मीट्रिक टन जौ की फसल खरीदेगी। किसानों को हर किलो जौ पर 6000 रुपये प्रति क्विंटल यानी 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com