Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्राकृविअ संघ खरगोन ने ज्ञापन सौंपा

22 नवम्बर 2022, मंडलेश्वर (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): ग्राकृविअ संघ खरगोन ने ज्ञापन सौंपा – मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ की खरगोन शाखा द्वारा अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज नगर में रैली निकालकर खरगोन कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री और अन्य को सम्बोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर श्री जे एस बघेल को सौंपा। ज्ञापन में विभिन्न मांगों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया गया।

इस बारे में मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय राय सुनहरे, कसरावद ने कृषक जगत को बताया कि छत्तीसगढ़ में कृषि और उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्रामीण कृषि/उद्यान विस्तार अधिकारी का पे ग्रेड 2400 से बढ़ाकर 2800 कर दिया गया है। जबकि मप्र में ग्राकृविअ वर्षों से सर्वेयरों के बराबर वेतनमान की मांग कर रहे हैं, अतः हमारा पे ग्रेड भी 2100 -2400 से बढ़ाकर 2800 किया जाए। सेवा में आने के बाद अनुमति प्राप्त स्नातक ग्राकृविअ को भी नियुक्ति दिनांक से समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाए। नव नियुक्त ग्राकृविअ को भी तीन वर्ष के बजाय पूर्व की भांति सौ प्रतिशत वेतन दिया जाए और परिवीक्षा अवधि दो वर्ष की जाए।

इसकेअलावा ग्राकृविअ का स्थायी भत्ता 300 के बजाय 3000 रु प्रति माह करने, कृषि मंत्री द्वारा होशंगाबाद अधिवेशन में की गई घोषणा अनुसार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के पद नाम के आगे से ‘ग्रामीण’ शब्द विलोपित करने,सेवाकाल में तीन पदोन्नति देने ,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी की सीधी भर्ती प्रतिबंधित कर यह पद पदोन्नति से भरे जाने, जिन ग्राकृविअ ने मैनेज डिप्लोमा किया है ,उन्हें स्नातक कृषि के समान प्राथमिकता देने की भी मांग की गई है। वहीं विभागीय जाँच तत्काल पूर्ण कर लघु शास्ति को तुरंत समाप्त करने तथा कोरोनाकाल में दिवंगत हुए ग्राकृविअ को कोरोना योद्धा घोषित कर उनके परिजनों को समस्त देय लाभ दिलाने और आश्रित परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ देने की भी मांग की गई। ग्राकृविअ संघ ने इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है कि हितग्राही मूलक योजनाएं ऑन लाइन होने से ग्राकृविअ की भूमिका हितग्राही चयन में समाप्त होती जा रही है। इससे वास्तविक हितग्राहियों के लाभ से वंचित होने की आशंका है , इस स्थिति पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया जाए । ज्ञापन का वाचन मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय राय सुनहरे ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )