राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल संगोष्ठी में कृषकों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया

Share

21 फरवरी 2023, बुरहानपुर: फसल संगोष्ठी में कृषकों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया – कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड खंडवा द्वारा भारत@75-भारत का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम छोटा कानापुर तहसील खकनार में फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वैज्ञानिकों द्वारा रासायनिक खाद का उपयोग कम करने हेतु सुझाव दिये गये तथा जैविक खाद से फसल एवं मृदा को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। किसानों को तरल जैव उर्वरक, कम्पोस्ट, ट्राइकोडर्मा के उपयोग की विधि बताई गई।

कृषि विभाग उपसंचालक श्री देवके ने जानकारी दी कि, कृषि विभाग संबंधित योजनाओ के साथ-साथ फसल पंजीयन स्वयं का क्यों जरूरी है, इस पर भी प्रकाश डाला गया।  किसानों  को ढेंचा  फसल (ग्रीन मेन्यु) लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कृषकों को लघु धान्य  फसलें  जैसे कोदो-कुटकी, सांवा, रागी ज्वार एवं बाजरा आदि के बारे में भी जानकारी दी। उपसंचालक श्री देवके ने कहा कि, फसल चक्र को पुनः स्थापित करने, उत्पादन एवं उपभोग को प्रोत्साहित करने के  उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष-2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट (लघु धान्य) वर्ष घोषित किया गया है।  कृषकों  द्वारा किये गये कार्य, कृषकों द्वारा निर्मित उत्पाद, गतिविधियों व जनहितैषी कार्यक्रमों की सराहना की गई। श्री देवके ने उपस्थित किसानों से जैविक खेती अपनाने तथा कृषि में जैविक खाद का भी महत्व बताया। संगोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्री राहुल सतारकर, वरिष्ठ  उद्यानिकी  विकास अधिकारी श्री जी.एल.पाण्डे, श्री गौरव विश्नोई, श्री दत्तु महाजन सहित छोटा कानापुर, निमंदड़ आदि गांवों से लगभग 210 से अधिक किसान उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (20 फरवरी 2023 के अनुसार) 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )


Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *