Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पूरे देश में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा है बढ़ावा – कृषि मंत्री श्री कंषाना

25 अगस्त 2025, भोपाल: पूरे देश में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा है बढ़ावा – कृषि मंत्री श्री कंषाना – किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि भारत सरकार का जैविक खेती पोर्टल अब तक 6 लाख किसानों को जोड़ चुका है, जिसका उद्देश्य किसानों को उनके जैविक उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराना है। इकोवा संस्था ने पिछले 21 वर्षों में करीब 3 लाख किसानों को प्रशिक्षण और उत्पाद प्रमाणीकरण से जोड़ा है। मंत्री श्री कंषाना भोपाल में  आयोजित इंटरनेशनल कॉम्पिटेंस सेंटर फॉर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर (इकोवा) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसानों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश और कर्नाटक से आए किसान भाई-बहन शामिल हुए।

कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि यह आयोजन भारत सरकार की परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत किया गया है, जिसके तहत पूरे देश में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 25 लाख किसानों को 15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लाभ मिल रहा है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लगभग 7.5 लाख किसान ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं।

श्री कंषाना ने कहा कि यह कार्यक्रम किसानों और विक्रेताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने वाला मंच है, जिससे मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के किसानों को लाभ मिलेगा। श्री कंषाना ने कहा कि यह पहल किसानों को न केवल जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करती है बल्कि उन्हें बेहतर बाजार और उचित मूल्य दिलाने की दिशा में भी एक मजबूत कदम है। कृषि मंत्री ने कहा कि मैं किसान हूं, मुझे पता है कि फसलों में कितना खाद डालना चाहिए। हमारे किसान भाई अधिक लाभ कमाने के लिये अधिक मात्रा में खाद का उपयोग कर रहे हैं जिससे हमारे स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। पहले हम घरों में गाय-भैंस पालते थे, उस समय अधिक शुद्धता देखने को मिलती थी। इसलिए खेती के साथ पशुपालन को भी बढ़ावा देना आवश्यक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com