मध्यप्रदेश के 8 जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी
06 जुलाई 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 8 जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान, मध्यप्रदेश के उज्जैन, , ग्वालियर , चंबल, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, भोपाल, रीवा संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। रौन में अति भारी वर्षा 134.0 मिमी दर्ज़ की गई , जबकि मऊ 110.0, डिंडोरी 103.2, झार्डा 102.0, भिंड 100.0, बरघाट 98.2, कटंगी 97.3, बेनीबारी 84.4, पाटन 81.1, लहार 76.5, पिपरिया 76.1, अमरपुर 76.0, मिहोना 75.0, कराहल 73.0, चांद 72.2, छिंदवाड़ा 71.4, लांजी 70.2, सेंवढ़ा 70.0, बजाग 68.0, सुसनेर 67.0, गोहद 67.0 और आगर 65.0 मिमी के साथ भारी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 6 जुलाई तक दीर्घावधि औसत से मप्र में 01 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -22 % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से +20 % अधिक वर्षा हुई है।
मौसमी परिस्थितियां – मानसून की उत्तरी सीमा अभी भी जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनू, हिसार ,बठिंडा से गुजर रही है। अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर अरब सागर के कु छ और हिस्सों , गुजरात, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों तथा राजस्थान के कुछ और हिस्सों में दक्षिण -पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अवदाब डिप्रेशन ) दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तरी आंतरिक ओडिशा पर बना हुआ है। समुद्र तल पर मौसमी ट्रफ जो दक्षिण – पश्चिम राजस्थान से मध्यप्रदेश , उत्तरी छत्तीसगढ़ , दक्षिण झारखंड व उससे सटे उत्तरी आंतरिक ओडिशा पर बने अवदाब के केंद्र से होते हुए पूर्व – मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। शीयर ज़ोन बरक़रार hai , वहीं अपतटीय ट्रफ अब दक्षिण गुजरात से उत्तरी केरल तट तक फैला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है।
पूर्वानुमान – भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया ,भिंड , मुरैना, श्योपुर कलां, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर तथा नर्मदापुरम, बैतूल, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर और पांढुर्ना जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी। मौसम केंद्र ने नर्मदापुरम , सीधी, रीवा, सतना, अनुपपुर, शहडोल, सागर, मैहर जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा का का तथा आलीराजपुर जिले में कहीं – कहीं भारी वर्षा/ वज्रपात / झंझावात होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि रायसेन, राजगढ़, बैतूल, बड़वानी, धार, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, दतिया , भिंड , सिंगरौली , उमरिया , डिंडोरी , जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला एवं बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया है। छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा संभावित है। प्रदेश के कई जिलों में झंझावात / वज्रपात और 40 -50 किमी / घंटे की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

