मध्यप्रदेश के 8 जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी
07 जुलाई 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 8 जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्यप्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन , रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों, के जिलों में अधिकांश स्थानों पर इंदौर, ग्वालियर संभागों, के जिलों में अनेक स्थानों पर; चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई । अति भारी वर्षा – मोहखेड़ में 150.5 मिमी दर्ज़ की गई। जबकि भारी वर्षा – खजुराहो-एयर पोर्ट 110.4, रामनगर 107.3, मंडला 105.2, शाहपुरा डिंडोरी 103.0, मऊगंज 101.4, सिंहावल 99.6, टि मरनी 96.3, हनुमना 96.0, बेनीबारी 92.4, पेटलावद 88.4, डिंडोरी 86.2, नौरोजाबाद 79.2, पाली 78.2, पटेरा 78.0, राजनगर 74.0, सतना 72.7, मटीयारी 72.0, नईगढ़ी 72.0, अमरकंटक 71.0, मझौली 70.8, रतलाम 70.0, जावर 69.0, अजयगढ़ 66.4 और सीधी में 66.4 मिमी दर्ज़ की गई। 1 जून से 7 जुलाई तक दीर्घावधि औसत से मप्र में + 05 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -12 % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से + 21 % अधिक वर्षा हुई है।
मौसमी परिस्थितियां – आज दिनांक 07 जुलाई, 2026 को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने उत्तर अरब सागर के कुछ और भागों, गुजरात के शेष भागों तथा राजस्थान एवं हरियाणा के कुछ और भागों में आगे बढ़कर प्रगति की है। आज की की स्थिति के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर, राजगढ़ (जिला चूरू), बठिंडा से होकर गुजर रही है। अगले 2–3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर के शेष भागों, राजस्थान, हरियाणा एवं पंजाब के शेष भागों में आगे बढ़ने तथा इसके साथ ही सम्पूर्ण देश को आच्छादित करने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण के अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और दक्षिण -पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों से होते ए धीरे-धीरे पश्चिम – उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और कमजोर होने की संभावना है। मौसमी ट्रफ अब दक्षिण -पश्चिम राजस्थान से पूर्व मध्यप्रदेश, उत्तरी छत्तीस गढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल पर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होते हुए बंगलादेश तक जा रही है। आप तटीय ट्रफ अब दक्षिण गुजरात से मध्य केरल तक जा रही है। एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर दक्षिण -पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार बड़वानी, धार, गुना, अशोकनगर, दतिया , भिंड , सागर, छतरपुर जिलों में झंझावात / वज्रपात के साथ कहीं -कहीं अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि विदिशा , रायसेन, सी होर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, हरदा, झाबुआ, उज्जैन , शाजापुर, आगर, शिवपुरी, ग्वालियर , मुरैना, श्यो पुरकलां, सतना, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना , दमोह, टीकमगढ़, नि वाड़ी, मैहर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में अनेक / अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए

