सतना, उमरिया और बालाघाट जिले में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट
01 सितंबर 2026, इंदौर: सतना, उमरिया और बालाघाट जिले में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर; सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; इंदौर, ग्वालियर , चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से 1 सितंबर 2026 तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -11 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -5 % वर्षा कम हुई, जबकि पश्चिमी मप्र में औसत से -16 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – पूर्वी मप्र में सतना जिले के रामपुर बघेलान में सर्वाधिक 123.6 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। सतना जिले के बिरसिंहपुर में 115.6 और मझगांव में 78.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। रीवा जिले के हुजूर में 71.0 और रीवा एडब्ल्यूएस 71.0 , शहडोल जिले के ब्योहारी में 67.0 , रीवा जिले के जावा में 65.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – निम्न दबाव का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर तटीय ओडिशा तथा उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना है , जो उसी क्षेत्र यानी गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तर तटीय ओडिशा , झारखंड और उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा और झारखंड से होते हुए पश्चिम -उत्तर -पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ , औसत समुद्र तल पर अब जम्मू , चंडीगढ़, शाहजहांपुर, वाराणसी, गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर तटीय ओडिशा , झारखंड और उत्तर – पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के केंद्र से गुजरते हुए पूर्व -मध्य बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण – पूर्व की ओर जा रही है। एक ट्रफ गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तर -ओडिशा , झारखंड तथा उत्तर – पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर -पश्चिम उत्तर प्रदेश तक, तो दूसरा ट्रफ , दक्षिण गुजरात से लेकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तथा उससे सटे उत्तर ओडिशा , झारखंड और उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के केंद्र के चक्रवाती परिसंचरण तक जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ , उत्तर पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू संभाग के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने सतना, उमरिया और बालाघाट जिले में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है , जबकि सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़ जिले में कहीं -कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी / घंटा ) चलने की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में कहीं -कहीं , कुछ / अनेक और अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

