Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खाद विक्रय हेतु कैश काउंटर संचालित करें – कलेक्टर सागर

27 जून 2026, सागर: खाद विक्रय हेतु कैश काउंटर संचालित करें – कलेक्टर सागर – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में खरीफ सीजन 2026 के दौरान किसानों को उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न डबल लॉक उर्वरक वितरण केन्द्रों पर अतिरिक्त नगद खाद विक्रय काउंटर संचालित किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।जारी आदेश  को उर्वरक समीक्षा बैठक में किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

उक्त आदेशानुसार जिले के डबल लॉक उर्वरक वितरण केन्द्रों पर संबंधित सहकारी समितियों को नगद खाद विक्रय हेतु संबद्ध किया गया है। गढ़ाकोटा केन्द्र के लिए खेरा एवं झागरी, रहली के लिए धनगुवां एवं खमरिया, बंडा के लिए चंदोख सहावन तथा जगथर समितियों को जोड़ा गया है। इसी प्रकार नई मंडी सागर केन्द्र हेतु खजुरियागुरु, बीना हेतु किरौंदा एवं पिपरासर, खुरई हेतु खजराहरचंद एवं गढ़ोलाजागीर, राहतगढ़ हेतु राहतगढ़ एवं ऐरन मिर्जापुर तथा सीहोरा केन्द्र हेतु सीहोरा एवं बेरखेड़ी सड़क समितियों को संबद्ध किया गया है।

इसके अलावा केसली केन्द्र के लिए पटनासिरियापानी एवं बम्होरी, जैसीनगर हेतु रीछई एवं जैसीनगर, मालथौन हेतु पिडरूआ एवं मालथौन, शाहगढ़ हेतु लिधौरा, देवरी हेतु जैतपुर पिपरिया एवं मुनियापंडित, गौरझामर हेतु चरगुवां तथा मकरोनिया सागर केन्द्र हेतु कर्रापुर, मोकलपुर एवं केरबना समितियों को नगद उर्वरक विक्रय व्यवस्था से जोड़ा गया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपायुक्त सहकारिता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सागर को उक्त आदेश का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें