Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

उद्यानिकी फसलों एवं यंत्रों के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा

08 अगस्त 2025, बालाघाट: उद्यानिकी फसलों एवं यंत्रों के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा – संचालनालय उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण अंतर्गत संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना का क्रियान्वयन वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में किया जाना हैं। योजना अंतर्गत विभिन्न घटकों में लक्ष्य जिले को प्राप्त हुए हैं। जैसे- नवीन बगीचों की स्थापना अंतर्गत केला टिशू कल्चर फल पौध रोपण (सामान्य दूरी), फल पौध रोपण (उच्च घनत्व), संकर सब्जी क्षेत्र विस्तार, पुष्प क्षेत्र विस्तार मसाला क्षेत्र विस्तार, नवीन फल पौध रोपण, प्लास्टिक मल्चिंग, संरक्षित खेती, अंतर्गत फेंसिंग, वर्मी बेड, बागवानी यंत्रीकरण अंतर्गत ट्रैक्टर (4WD 20PTO HP) पावर ट्रिलर (8 BHP से अधिक) पॉवर स्प्रेयर, सोलर क्रॉप ड्रायर एवं लाईट ट्रेप जैसे महत्वपूर्ण घटकों के लक्ष्य जिले को प्राप्त हए है।

सहायक संचालक उद्यान श्री क्षितिज कराड़़े ने बताया कि इन सभी घटकों का लाभ लेने के लिए इच्छुक कृषकों को विभागीय पोर्टल www.mpfsts.mp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, बी-1 / खतौनी एवं अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र प्रस्‍तुत करना होगा। योजना का क्रियान्वयन रेंडम आधारित लॉटरी के माध्यम से किया जाता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, थाना कोतवाली के सामने मोती नगर रोड जिला बालाघाट एवं विकासखण्ड स्तर पर पदस्थ उद्यानिकी अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com