राज्य कृषि समाचार (State News)

विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए 2 अक्टूबर तक ऑन लाइन आवेदन पत्र आमंत्रित

18 सितम्बर 2023, इंदौर: विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए 2 अक्टूबर तक ऑन लाइन आवेदन पत्र आमंत्रित – संचालनालय  कृषि अभियांत्रिकी,मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा  20 सितम्बर 2023 दोपहर 12 बजे से 02 अक्टूबर 2023 तक कृषि यंत्र रोटावेटर, श्रेडर/मल्चर, रोटो कल्टीवेटर (35 एच.पी से अधिक), चाफ कटर (ट्रैक्टर / विद्युत चलित), रीपर (स्वचालित / ट्रेक्टर चलित ) एवं  रीपर कम बाइंडर के आवेदन पोर्टल पर आमंत्रित किये जा रहें है।  प्राप्त आवेदनों के आधार पर  दिनांक 03 अक्टूबर 2023 को लॉटरी संपादित की जावेगी।

आवेदन के साथ कृषक के स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) संबंधित  जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाकर जमा करना अनिवार्य होगा। संबंधित ज़िलों के सहायक कृषि यंत्री  की सूची पोर्टल पर  देखी जा सकती है । धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा।  कृषि यंत्र रोटावेटर, श्रेडर/मल्चर, रोटो कल्टीवेटर (35 एच.पी से अधिक), पावर ऑपरेटेड चैफ कटर , रीपर (स्वचालित / ट्रैक्टर चलित ) हेतु राशि रू. 5000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) एवं कृषि यंत्र रीपर कम बाइंडर हेतु राशि रू. 10,000 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) की राशि निर्धारित की गई है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement