Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में कृषि आदान विक्रेताओं का एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स शुरू

27 मार्च 2023, बुरहानपुर: बुरहानपुर में कृषि आदान विक्रेताओं का एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स शुरू – आत्मा परियोजना बुरहानपुर द्वारा आज से कृषि आदान विक्रेताओं का एक वर्षीय डिप्लोमा का शुभांरभ गत दिनों किया गया। शुभारंभ अवसर पर उप संचालक कृषि एम.एस. देवके ने बताया कि कृषि आदान व्रिकेताओं के लिये यह डिप्लोमा बहुत ही मददगार साबित होगा। उन्होंने विक्रेताओं को कृषि से संबंधित तकनीकी आदि विषयों की जानकारी दी।

 उप परियोजना संचालक एवं कोर्स फेसिलेटर श्री आर.एस.निगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, कृषि आदान विक्रेताओं हेतु कृषि विस्तार सेवाओं के लिए डिप्लोमा एक वर्ष का होगा। जिसमें सप्ताह में एक दिन अध्ययन एवं प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रकार कुल 48 दिन कक्षायें लगेगी, जिसमें 40 दिन सैद्धांतिक व 8 दिन प्रायोगिक एवं भ्रमण कराया जायेगा। देशी कोर्स के अंतर्गत विभिन्न विषयों कृषि जलवायु, मृदा विज्ञान, उद्यान विज्ञान, प्रक्षेत्र मशीनरी, कीट व रोग विज्ञान, कृषक हितैषी शासन की विभिन्न योजनाओं, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, बीज, कीट एवं मंडी अधिनियम, उर्वरक अधिनियम इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

श्री निगवाल ने बताया कि कोर्स पूर्ण करने के उपरांत राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्था हैदराबाद द्वारा डिप्लोमा प्रमाण-पत्र प्रदाय किया जायेगा। देशी डिप्लोमा कोर्स की प्रथम बेंच अंतर्गत खाद, बीज एवं  कीटनाशक  40 विक्रेताओं द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह रावत, सहित अन्य अधिकारीगण व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (25 मार्च 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )