Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एक जिला – एक उत्पाद दिवस का आयोजन

30 सितम्बर 2023, धार: एक जिला – एक उत्पाद दिवस का आयोजन – कृषि विज्ञान केन्द्र धार में एक जिला-एक उत्पाद दिवस का गत दिनों आयोजन किया गया। जिसमें उप संचालक उद्यान द्वारा PMFME योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

उप संचालक उद्यान श्री मोहन सिंह मुझाल्दा ने बताया कि जिले में उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र धार में एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) दिवस का आयोजन किया गया। जिले में वर्तमान में 52 खाद्य प्रसंस्करण इकाई की ऋण स्वीकृति प्राप्त होकर 22 इकाइयों की स्थापना होकर कार्यरत है। जिला रिसोर्स पर्सन श्री तरूण पाटीदार द्वारा योजना में आवेदन, खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना, उत्पादों की मार्केटिंग, ब्रांडिंग, FASSI पंजीयन के संबंध में, भारतीय स्टेट बैंक रघुनाथपुरा के क्षेत्रीय अधिकारी श्री अंशुल शुक्ला द्वारा योजना में ऋण स्वीकृति एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

श्री हरिराम यादव औसिस फुड प्रोसेसिंग मशीनरी के मैकेनिकल इंजीनियर द्वारा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के स्थापना हेतु आवश्यक मशीनों तथा उनसे बनने वाले उत्पादों के संबंध में जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र धार के वैज्ञानिक डॉ. जी. एस. गाठीया द्वारा जिले की प्रमुख फसलों के नवीन तकनीक से उत्पादन एवं प्रसंस्करण व डॉ डी. एस मण्लोई द्वारा प्रसंस्करण उत्पादों के संबंध में अवगत कराया । उक्त कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग के विकासखंड अधिकारी, जिले के समस्त विकासखंड से कृषकगण एवं PMFME योजना के लाभार्थी उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें