Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

27 अप्रैल को कृषि आदान व्यापारियों का एक दिवसीय देशव्यापी बंद

23 अप्रैल 2026, इंदौर: 27 अप्रैल को कृषि आदान व्यापारियों का एक दिवसीय देशव्यापी बंद – देश के खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आह्वान  पर आगामी 27 अप्रैल को देश के समस्त खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारी एक दिन के सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनमोहन कलन्त्री ने बताया कि  खाद ,बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लगातार राज्य एवं केंद्र सरकार  के सामने उठाए जाने के बाद भी निराकरण नहीं किए जाने के विरोध में महाराष्ट्र राज्य संगठन (माफड़ा) द्वारा 27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन बंद का  आह्वान  किया गया है । उसके समर्थन में देश के सभी राज्यों में खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे ।

उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संजय रघुवंशी एवं  इंदौर जिला अध्यक्ष  श्री श्रीकृष्ण दुबे ने बताया कि जिन 6  मुद्दो को लेकर यह सांकेतिक हड़ताल की जा रही है उनमें उर्वरकों में डीलर मार्जिन को डेढ़ प्रतिशत से बढ़कर कम से कम 8%  करने , भारत सरकार की नीति के अनुसार रिटेलर के गोदाम तक FOR उर्वरकों की पहुंच उपलब्ध  करवाने , खाद बीज एवं कीटनाशक के सैंपल फेल होने पर निर्माता एवं उत्पादक कंपनियों पर कार्रवाई  करने एवं व्यापारी को गवाह के रूप में प्रस्तुत  करने,  साथी पोर्टल के माध्यम से लागू की  जाने वाली बीज विक्रय योजना को उत्पादक कंपनियां तक ही सीमित  रखने , निर्माता कंपनियों द्वारा उर्वरकों के साथ की जा रही अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग को पूर्ण रूप से बंद  करने तथा  देश में लागू की जा रही ई टोकन प्रणाली को स्थगित करने की मांग  शामिल है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

संगठन का कहना है कि  अनेक मुद्दों पर लगातार संवाद किए जाने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं होने के कारण यह  एक दिवसीय हड़ताल अभी सांकेतिक रूप से की जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम प्रत्येक तहसील, विकासखंड एवं जिला स्तर पर बंद करके जुलूस निकाल कर ज्ञापन दिए जाएंगे और यदि एक माह में इन समस्याओं पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो आगामी खरीफ सीजन के पूर्व अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भी की जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष श्री मानसिंह राजपूत ने प्रदेश के समस्त खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों से अपील की है कि वह 27 अप्रैल को  एक  दिन के बंद के आह्वान में पूर्ण रूप से सहयोग करने की अपील की है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture