नर्मदापुरम : नहरों की साफ-सफाई के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान
08 अक्टूबर 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम : नहरों की साफ-सफाई के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान – मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अन्नदाता किसानों को सिंचाई सहित कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
रबी वर्ष 2026-27 में नहरों से सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने के पूर्व कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर नर्मदापुरम जिले में नहरों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जल संसाधन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नहरों की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अभियान के दौरान नहरों में जमा गाद एवं खरपतवार को हटाने के साथ अतिक्रमण की सफाई और आवश्यकतानुसार नहरों के गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नहरों में जल प्रवाह को सुचारू बनाए रखना और सिंचाई के लिए छोड़ा गया पानी किसानों के खेतों तक समय पर पहुंचाना है।
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रबी सिंचाई प्रारंभ होने से पूर्व जिले की समस्त संबंधित नहरों की साफ-सफाई का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि नहरों में किसी प्रकार की रुकावट न रहे, जिससे किसानों को सिंचाई के दौरान पानी की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

