Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पानी की उपलब्धता के आधार पर ही फसल लेने किसानों को करें जागरूक- कलेक्टर बैतूल

08 अक्टूबर 2026, बैतूल: पानी की उपलब्धता के आधार पर ही फसल लेने किसानों को करें जागरूक- कलेक्टर बैतूल –  जिले में इस वर्ष कम वर्षा को देखते हुए किसानों को पानी की उपलब्धता के आधार पर ही फसल लेने के लिए जागरूक किया जाए। अधिकारी-कर्मचारी फील्ड में रहकर किसानों से सतत संवाद करें तथा किसान संवाद के माध्यम से कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएं। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने  गत दिनों कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित एपीसी बैठक में दिए।

बैठक में किसान संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से भी सुझाव लिए गए। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए किसानों को ऐसी फसलों के चयन के लिए प्रेरित किया जाए, जिनमें कम पानी की आवश्यकता होती है। कृषकों से गेहूं की अपेक्षा चना, सरसों, मसूर, अलसी सहित कम वर्षा में उपयुक्त फसलों की बुवाई को प्राथमिकता के लिए जागरूक किया जाए। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी एवं मैदानी अमला गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संवाद करें और उपलब्ध जल संसाधनों के आधार पर फसल योजना तैयार करने में किसानों का मार्गदर्शन करें।उन्होंने  एसडीओ कृषि को नियमित रूप से फील्ड में रहकर किसानों से संवाद करने तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए। साथ ही डीडीए कृषि को ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों-कर्मचारियों का रोस्टर तैयार कर फील्ड भ्रमण सुनिश्चित करने तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की ली जानकारी – कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को आवश्यकता के समय पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो तथा वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या न आए।  उन्होंने सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा में विशेष ग्राम सभाओं एवं किसान संवाद बैठकों में किसानों को कम वर्षा की स्थिति में फसल चयन, उपलब्ध जल के समुचित उपयोग, सिंचाई प्रबंधन एवं कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाए। इस दौरान उन्होंने पशु विभाग,  हॉर्टिकल्चर, रेशम विभाग  की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें