राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केन्द्र पोकरण के खेत दिवस पर बाजरे की फसल का अवलोकन

28 सितम्बर 2022, पोकरण: कृषि विज्ञान केन्द्र पोकरण के खेत दिवस पर बाजरे की फसल का अवलोकन – सादा ग्राम पंचायत के दुधिया ग्राम में कृषि विज्ञान केन्द्र पोकरण द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत बाजरा फसल प्रदर्शनी को लेकर एक दिवसीय प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन हुआ। केन्द्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ के जी व्यास ने किसानों को बाजरा फसल की  जैव सवंर्धित किस्म एच एच बी 299 की विशेषताओं की जानकारी देकर जैविक खेती करने पर जोर दिया। उन्होंने कैंसर जैसी बीमारियों से निजात पाने के लिए अनाजवाली फसलों एवं सब्जियों में रासायनिक उर्वरकों कीटनाशाक दवाइयों का प्रयोग कम से कम करने की सलाह दी। प्रसार विशेषज्ञ सुनील शर्मा  ने खरीफ फसलों में समन्वित कीट रोग प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने फसल कटाई के उपरान्त सुरक्षित अनाज भंडारण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना एवं विभाग द्वारा अनुदानित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

 किसानों ने विभागीय अधिकारियों के साथ फसल प्रदर्शन वाले खेत में जाकर बाजरे की फसल का अवलोकन किया। केन्द्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ राम निवास ने किसानों को नई तकनीक के साथ अपने स्वदेशी कृषि ज्ञान को सरक्षित रखते हुए किसान अपनी लागत कम करके कम पानी में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की बात कही । तथा उसके लिए अगली फसल के लिए बीज रखना भी जरूरी बताया । कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को वर्षा जल आधारित खेती के लिए प्रोत्साहित करने के साथ साथ  जैविक खेती, खरपतवारों को समय पर हटाना और बारिश के पानी से ही मिट्टी में नमी को लंबे समय तक बनाए रखने पर जोर दिया ।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: किसान अब 1.60 लाख रुपये तक का ऋण  मोबाइल से ही स्वीकृत करा सकेंगे

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement