Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वेयर हाउस एवं गोदामों की सूची पर 18 अक्टूबर तक आपत्ति होगी दर्ज

11 अक्टूबर 2024, जबलपुर: वेयर हाउस एवं गोदामों की सूची पर 18 अक्टूबर तक आपत्ति होगी दर्ज – खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 समर्थन मूल्य में उपार्जित की जाने वाली धान, ज्वार, बाजरा के भंडारण हेतु मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक द्वारा वरीयता क्रमानुसार वेयर हाउस एवं गोदामों की तैयार की गई सूची पर 18 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। वेयरहाउस एवं गोदामों की सूची का प्रकाशन जिला प्रशासन जबलपुर की वेबसाइट https//Jabalpur.nic.in पर किया गया है। सूची जिला आपूर्ति नियंत्रक जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन एवं कृषि उपज मंडी कार्यालय में भी चस्पा की गई है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक एवं डिप्टी कलेक्टर श्री कुलदीप पाराशर के मुताबिक यदि सूची में उल्लेखित वेयर हाउस एवं गोदामों के प्राथमिकता क्रम के निर्धारण के संबंध में अथवा किसी अन्य बिन्दु पर किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति है तो वह अपनी लिखित आपत्ति 18 अक्टूबर तक कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय अथवा जिला प्रबंधक कार्यालय मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन को प्रस्तुत कर सकता है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि इसके पूर्व समर्थन मूल्य पर उपार्जित की जाने वाली धान, ज्वार एवं बाजरा के भंडारण हेतु वेयर हाउस एवं गोदामों की वरीयता क्रमानुसार तैयार की गई सूची पर 4 अक्टूबर तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद गोदामों की रिक्‍तता के आधार पर जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन द्वारा संशोधित वरीयता क्रमानुसार सूची का पुन: प्रकाशन किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com