Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब बेटियों के नाम पर होंगी प्रदेश की सड़कें – मुख्यमंत्री श्री चौहान

सभी जिलों में विकसित किए जाएंगे “लाड़ली लक्ष्मी पथ”

2 नवम्बर 2022, भोपाल । अब बेटियों के नाम पर होंगी प्रदेश की सड़कें – मुख्यमंत्री श्री चौहान –मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बड़े लोगों के नाम पर सड़क का नाम रखने की परंपरा पुरानी है। देश दुनिया में आज पहली बार बेटियों के नाम पर किसी मार्ग का नामकरण किया जा रहा है। भोपाल में भारत माता चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे तक का मार्ग जो अभी स्मार्ट सिटी सड़क से जाना जाता है, अब “लाड़ली लक्ष्मी पथ” के रूप में जाना जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान भारत माता चौराहे पर “लाड़ली लक्ष्मी पथ” लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों के सम्मान से बड़ा कोई दूसरा सम्मान नहीं है। हमने तय किया है कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में “लाड़ली लक्ष्मी पथ” विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का क्रियान्वयन मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काम रहा है। बेटियाँ सक्षम हों, प्रसन्न रहें और अपने जीवन में उपलब्धियाँ अर्जित करें, यही मेरी कामना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में शामिल लाड़ली लक्ष्मियों का पुष्प-वर्षा कर अभिवादन किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ लाड़ली लक्ष्मियों ने सेल्फी भी ली।

महत्वपूर्ण खबर: हरदा जल्दी होगा शत-प्रतिशत सिंचित जिला

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile