Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब मत्स्य पालन के लिए ऋण आसानी से उपलब्ध होगा

25 सितम्बर 2023, इंदौर: अब मत्स्य पालन के लिए ऋण आसानी से उपलब्ध होगा – मत्स्य विभाग द्वारा जिले में मछली पालकों को आर्थिक सुदृढीकरण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से शत-प्रतिशत जोड़ा जा रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अब मछली पालक मत्स्य पालन के लिए ऋण आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। मत्स्यपालन क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से मछुआरों और किसानों को उनकी कार्यशील पूंजी की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।

मत्स्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में सहकारी समिति एवं समूह के सदस्यों को जलाशय एवं तालाबों में मत्स्य बीज संचयन एवं मत्स्य आखेट उपकरण नाव/जाल के लिए 0-100 हेक्टेयर तक के जलाशय व तालाबों के लिए केसीसी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही नदी-नालों में मत्स्य आखेट करने वाले मछुआरों को नाव एवं जाल के लिए भी 8 हजार रूपये प्रति मछुआरों को मत्स्य विभाग द्वारा बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से मछली पालन की शुरूआत करने वालों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile