सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी
16 जून 2026, भोपाल: सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी – मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का एकादश सत्र सोमवार, दिनांक 20 जुलाई, 2026 से आरंभ होकर शुक्रवार,24 जुलाई, 2026 तक चलेगा । माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना आज विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी गई है ।
इस 5 दिवसीय सत्र में महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जायेंगे। इस हेतु विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 जून, 2026 तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 9 जुलाई,2026 तक प्राप्त की जावेंगी। जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 – क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 14 जुलाई ,2026 से कार्यालय में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 तक प्राप्त की जावेंगी।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का यह एकादश सत्र होगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

