Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में किसानों को बोनस देने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं – सहकारिता मंत्री

10 मार्च 2023, जयपुर: राजस्थान में किसानों को बोनस देने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं – सहकारिता मंत्री – सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने विधानसभा में स्पष्ट किया कि वर्तमान में चना, सरसों एवं गेहूं की खरीद पर किसानों को बोनस देने का कोई प्रस्ताव राज्य सरकार के स्तर पर विचाराधीन नहीं है।

सहकारिता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक श्री कन्हैयालाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सहकारिता मंत्री ने अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को कृषि जिन्सों की खरीद पर बोनस नहीं दिया जा रहा है। विगत चार वर्षों में किसी भी जिन्स की खरीद पर बोनस नहीं दिया गया है।

श्री आंजना ने बताया कि चना, सरसों एवं गेहूं की खरीद पर किसानों को चार सौ रूपये प्रति  क्विन्टल बोनस देने का कोई प्रस्ताव राज्य सरकार के स्तर पर विचाराधीन नहीं है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

साथ ही सहकारिता मंत्री श्री आंजना ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीदने के संबंध में कोई प्रावधान नहीं है।श्री आंजना ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य योजना के अन्‍तर्गत राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की गाडलाइन्‍स के अनुसार ही खरीद की जाती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: मौजूदा गेहूं खरीद सीजन में किसानो को क्या रेट मिलने की उम्मीद करनी चाहिए ?

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )