Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विभाग में 58 एसएडीओ, 541 आरएईओ के नियुक्ति आदेश जारी

25 जुलाई 2022, भोपाल: कृषि विभाग में  58 एसएडीओ, 541 आरएईओ के नियुक्ति आदेश जारी – म.प्र. कृषि विभाग द्वारा 58 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (एसएडीओ) एवं 541 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों (आरएईओ) के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए है।

जानकारी के मुताबिक प्रत्येक चयनित अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति आदेश डाक द्वारा भेजे जा रहे है। परन्तु एक्जाई सूची जारी नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक सूची भी शीघ्र जारी कर दी जाएगी। वर्तमान में कुछ संशोधन किये जा रहे है।

ज्ञातव्य है कि गत मार्च में राज्य स्तरीय कृषक प्रशिक्षण संस्थान (सीएट) में कृषि विभाग ने चयनित 705 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं 67 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों की नियुक्ति के लिए अभिलेखों का सत्यापन किया गया है। इसमें से 541 आरएईओ एवं 58 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: खरपतवार अनुसन्धान निदेशालय को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें