राज्य कृषि समाचार (State News)

निवाड़ी: अलनीनो के कारण कमजोर मानसून की संभावना : किसानों को सलाह

30 जून 2026, निवाड़ी: निवाड़ी: अलनीनो के कारण कमजोर मानसून की संभावना : किसानों को सलाह – भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD के पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष अलनीनो के प्रभाव से देश में मानसून कमजोर रह सकता है। इसके चलते जिले में कम वर्षा, मानसून में देरी और सूखे जैसी स्थिति बन सकती है। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देश पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

कृषि वैज्ञानिकों की सलाह –

फसल का चुनाव समझदारी से करें – कम पानी वाली फसलें जैसे उड़द, मूंग, तिल, रामतिल  की बुवाई को प्राथमिकता दें। ये फसलें कम वर्षा में भी अच्छा उत्पादन देती हैं और लागत भी कम आती है।

बुवाई का सही समय – जल्दबाजी न करें। खेत में लगभग 4 इंच यानी 100 मिमी वर्षा होने के बाद ही खरीफ फसलों की बुवाई करें। सूखी बुवाई से बीज अंकुरण खराब हो सकता है।

सिंचाई में पानी बचाएं – कम पानी में ज्यादा सिंचाई के लिए *स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई यंत्रों* का उपयोग करें। इससे 40-50% पानी की बचत होगी और फसल को जरूरत के हिसाब से नमी मिलेगी।

मृदा नमी संरक्षण – खेत में मल्चिंग करें, खरपतवार निकालें और गहरी जुताई से बचें ताकि जमीन की नमी बनी रहे।

कृषि विभाग ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए फसल योजना बनाएं। किसी भी तकनीकी जानकारी या बीज-मृदा जांच के लिए नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विस्तार अधिकारी या किसान कॉल सेंटर 1800-180-1551 पर संपर्क करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture