Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

MSP पर गेहूं खरीदी का नया रिकॉर्ड: 85 LMT के आंकड़े की ओर बढ़ता MP

09 मई 2025, भोपाल: MSP पर गेहूं खरीदी का नया रिकॉर्ड: 85 LMT के आंकड़े की ओर बढ़ता MP – मध्य प्रदेश सरकार ने 80 लाख मीट्रिक टन के अनुमान को पीछे छोड़ते हुए अब 85 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का अनुमान रखा है।

मंगलवार तक, राज्य में 8.76 लाख पंजीकृत किसानों से 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है, और नवीनतम आंकड़ों के अनुसार यह आंकड़ा 81 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग बताया कि खरीदी प्रक्रिया अगले पांच दिनों तक यानि आज 9 मई तक जारी रहेगी।

15 मार्च से शुरू हुई इस खरीदी में राज्य के 4,000 खरीदी केंद्रों पर पंजीकृत किसानों से 2,600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है। पिछले साल मध्य प्रदेश ने 5.85 लाख किसानों से 40 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा था, लेकिन इस साल यह आंकड़ा दोगुना होने की उम्मीद है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंत्री ने बताया कि अब तक किसानों को 16,472 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अगर 85 लाख मीट्रिक टन का अनुमान पूरा होता है, तो किसानों को 19,400 करोड़ रुपये का समर्थन मूल्य और 1,400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोनस मिलेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

खरीदी को आसान बनाने के लिए सरकार ने किसानों को एसएमएस के जरिए पंजीकरण की सुविधा दी। किसान घर बैठे वेब या मोबाइल ऐप के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और तहसील कार्यालयों में भी पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं।

केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2025-26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,425 रुपये प्रति क्विंटल किया है। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को 175 रुपये प्रति क्विंटल की अतिरिक्त सहायता के साथ 2,600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी का फैसला किया है।

मध्य प्रदेश के मालवा पठार के सिहोर, उज्जैन, नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन और देवास जैसे कम सिंचित क्षेत्रों में शरबती और ड्यूरम जैसी उच्च उपज वाली गेहूं की किस्में उगाई जाती हैं। इनमें शरबती सबसे लोकप्रिय है, क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com