Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों के लिए नई सुविधा

फास्टैग आधारित वार्षिक पास 15 अगस्त से शुरू होगा

18 जून 2025, इंदौर: गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों के लिए नई सुविधा – केंद्रीय परिवहन मंत्री  श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला  फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा रहा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। यह घोषणा केंद्रीय परिवहन मंत्री  श्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की।

 श्री गडकरी ने  सोशल मीडिया प्लेटफार्म उक्त जानकारी देते हुए बताया  कि यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।इस वार्षिक पास  को सक्रिय /नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।

परिवहन मंत्री के अनुसार वार्षिक पास नीति की  नई व्यवस्था ,  60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजा को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी। परिवहन मंत्रालय टोल प्लाजा पर  प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाजा पर विवाद को समाप्त कर लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com