जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
01 अक्टूबर 2026, पांढुर्ना: जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा – जिला कांग्रेस कमेटी पांढुर्ना ने मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को हटाने और अल्प वर्षा से पांढुर्ना जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ कर प्रति एकड़ उचित मुआवजा देने की मांग वाला राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम अलका एक्का को सौंपा।
इसी संदर्भ में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर पांढुर्ना जिले में हुई अल्प वर्षा से किसानों की फसलों पर आए गंभीर संकट को देखते हुए तत्काल सर्वे कराने ,किसानों को नियमानुसार राहत और मुआवजा दिलाने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपते समय जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके, सौसर विधायक श्री विजय चौरे, पांढुर्ना विधायक श्री नीलेश उईके, म प्र से पांढुरना प्रभारी श्री हेमेंद्र वागद्रे, सह प्रभारी श्री सुरेश कपाले, पूर्व विधायक श्री सुरेश झलके, श्री विजय चौधरी , न पा उपाध्यक्ष श्री ताहिर पटेल , महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा जोगी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तूमड़ाम ने अपने वक्तव्य रखे एवं पांढुर्ना जिला /ब्लॉक एव नगर कांग्रेस पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठन पदाधिकारी वरिष्ठ,युवा नेता महिला नेत्रियां, पार्षदगण सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


