Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नेपाल के उन्‍नतशील किसान प्रतिनिधिमंडल ने किया पाटन फार्म का भ्रमण

14 दिसंबर 2022, मंदसौर: नेपाल के उन्‍नतशील किसान प्रतिनिधिमंडल ने किया पाटन फार्म का भ्रमण – नेपाल के उन्‍नतशील किसान प्रतिनिधिमंडल ने गत दिनों पाटन फार्म का भ्रमण किया।  इस बारे में वरिष्‍ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्‍द्र के डा. जीएस चुण्‍डावत ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्‍द्र मंदसौर के पाटन फार्म पर नेपाल से कृषि मंत्रालय, कृषि विभाग, नेपाल सहकारी संस्‍था तथा उन्‍नतशील किसान के 19 सदस्‍य प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विज्ञान केन्‍द्र का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान डा. जीएस चुण्‍डावत ने प्राकृतिक तथा जैविक खेती के अंतर्गत बनाए जाने वाले विभिन्‍न उत्‍पाद जैसे जीवामृत, घन जीवामृत, नीमास्‍त्र, अग्निअस्‍त्र, निंबोली का अर्क, बायो वेस्‍ट डी-कंपोजर आदि को बनाने की विधि तथा उपयोग करने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केन्‍द्र, पर प्राकृतिक तथा जैविक खेती पर चल रहे विभिन्‍न फसलों जैसे मिर्च, टमाटर, पत्‍ता गोभी तथा बैंगन आदि के बारे में जानकारी दी गई ।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं में उर्वरकों की मात्रा एवं उनका प्रयोग 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें