Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा में जल संसाधन व विद्युत कंपनी के अधिकारियों की बैठक संपन्न

12 नवंबर 2024, हरदा: हरदा में जल संसाधन व विद्युत कंपनी के अधिकारियों की बैठक संपन्न – कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को जल संसाधन विभाग व विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिये कि नहरों के माध्यम से ऐलान क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित किसान के खेत तक सिंचाई के लिये पानी पहुँचाने की व्यवस्था करें। इसके लिये ओसराबंदी कार्यक्रम तैयार कर उसका प्रचार-प्रसार कर किसानों को इसके बारे में जानकारी दें।  बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री डी.के. सिंह व सुश्री सोनम वाजपेयी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नहरों के आसपास के किसानों के विद्युत कनेक्शन की जांच करें तथा अवैध विद्युत कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही की जाए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिन किसानों को नहर से पानी लिफ्ट करने के लिये जल संसाधन विभाग ने अनुमति दी है, वे विधिवत विद्युत कनेक्शन लेकर ही पम्प का संचालन करें।

 बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री डी.के. सिंह ने बताया कि सिंचाई व्यवस्था के लिये जल संसाधन संभाग व उप संभाग स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है तथा विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी नहरों से सिंचाई कार्य की मॉनिटरिंग के लिये लगाई जा चुकी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com