पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

आगर मालवा में पशुपालन विभाग की कार्यशाला आयोजित

26 जून 2026, आगर मालवाआगर मालवा में पशुपालन विभाग की कार्यशाला आयोजित – पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला आगर-मालवा द्वारा मंगलवार को विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयसीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में साइलेज निर्माण, गोरस एप, ऑनलाइन चारा प्लेटफॉर्म, लखपति गौपालक दीदी योजना, एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) नियंत्रण कार्यक्रम तथा एनएआईपी सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही इन योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यशाला में जिले के समस्त पशु चिकित्सक, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री, गौ सेवक एवं प्रगतिशील पशुपालकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, पशुपालकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा तकनीकी गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एम.एल. जारोलिया ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए पशुओं में होने वाले संक्रामक एवं वर्षाजन्य रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए। डॉ. जारोलिया ने कहा कि पशुधन की सुरक्षा एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए समय पर टीकाकरण, संतुलित पोषण तथा वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने पशुपालकों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ाने का भी आह्वान किया। कार्यशाला में डॉ. एम.जे. खान, डॉ. अरविंद महाजन एवं डॉ. आर.सी. पंवार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements