Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में श्री आंजना ने राज सहकार वेबसाइट का किया लोकार्पण

22 दिसम्बर 2022, जयपुर । राजस्थान में श्री आंजना ने राज सहकार वेबसाइट का किया लोकार्पण – सहकारिता मंत्री ने श्री उदय लाल आंजना ने यहां सहकार भवन में सहकारिता विभाग की वेबसाइट  https:// rajsahakar.rajastha.gov.in  का लोकार्पण किया। राज सहकार वेबसाइट को आमजन की सुविधा के लिए नए तरीके से बनाकर सहकारिता से संबंधित सूचनाओं को व्यापक रूप दिया गया है।

श्री आंजना ने कहा कि वर्तमान दौर सूचना एवं क्रांति का दौर है। विभाग का अच्छा प्रयास है तथा लोगों तक सूचनाऐं समय पर पहुंचे इसके लिए विभाग समय-समय पर आमजन की समस्यओं को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट का अपडेशन भी करें। सहकारिता की नई वेबसाइट के माध्यम से विभागीय सूचनाओं को सरल तरीके से प्राप्त किया जा सकता है। विभिन्न सोसायटियों/संस्था पंजीकरण, क्रेडिट सोसायटियों से संबंधित शिकायतों का रजिस्ट्रेशन भी सुलभ तरीके से किया जा सकता है।

प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता श्रीमती श्रेया गुहा ने कहा कि आम नागरिकों को योजनाओं के बारे में सरल तरीके से जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर शीर्ष संस्थाओं की योजनाओं, विभागीय अधिकारियों का डेटाबेस, लोक सूचना अधिकारियों की सूचना, नियम, अधिनियम एवं समय-समय पर जारी परिपत्रों को भी उपलब्ध कराया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

रजिस्ट्रार, सहकारिता श्री मेघराज सिंह रतनू ने कहा कि विभाग की उपलब्धियां एवं सूचनाऐं भी इस वेबसाइट पर आसानी से मिल सकेगी तथा कोई भी नागरिक ई-मेल के माध्यम से सहकारिता से संबंधित अपने प्रश्नों को भी भेज कर जानकारी ले सकेगा। इस अवसर पर संयुक्त शासन सचिव, सहकारिता श्री नारायण सिंह, अतिरिक्त रजिस्ट्रार प्रथम श्री राजीव लोचन शर्मा, अतिरिक्त रजिस्ट्रार द्वितीय श्री पी.पी.मांडोत, एसएलडीबी के प्रबंध निदेशक श्री विजय शर्मा, अपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक श्री भोमाराम सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं वीडियों कान्फ्रेंसिग के माध्यम से जुड़े हुए विभिन्न जिलों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: देश में जीआई टैग की संख्या 432 तक पहुंची