राज्य कृषि समाचार (State News)

आगर मालवा में विविध विषयों पर प्रशिक्षण आयोजित

27 मार्च 2026, आगर मालवाआगर मालवा में विविध विषयों पर प्रशिक्षण आयोजित – उर्वरक वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, कृषि एवं कृषि अभियांत्रिकी तथा मार्कफेड के मैदानी अमले हेतु विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागृह आगर एवं आजीविका भवन बड़ौद में किया गया। प्रशिक्षण में ई-टोकन प्रणाली, नरवाई प्रबंधन, चना एवं मसूर उपार्जन गुणवत्ता तथा जल गंगा संवर्धन से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

आगर में आयोजित प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती यादव ने कहा कि किसानों को सुगम, सरल एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सभी कृषकों के रकबे को एग्री-स्टैक पोर्टल पर दर्ज किया जाना आवश्यक है। उन्होंने राजस्व, कृषि एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी अमले को आपसी समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसानों की फार्मर आईडी में धारित समस्त रकबे एवं खसरे की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से एग्री-स्टैक पर दर्ज की जाए। इसके लिए जिले में विशेष अभियान चलाकर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए, जिससे आगामी खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरक प्राप्ति में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही सहकारिता विभाग को समिति सदस्यों की मैपिंग आगामी 10 से 12 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

उपसंचालक कृषि श्री विजय चौरसिया ने ई-विकास प्रणाली एवं नशा मुक्त भारत अभियान पर पीपीटी प्रस्तुतीकरण किया गया। नरवाई प्रबंधन अंतर्गत किसानों को नरवाई नहीं जलाने की समझाइश देते हुए गहरी जुताई, पेलेट निर्माण एवं विक्रय सहित मल्टीप्लाउ, स्ट्रा रीपर, बेलर, हैप्पी सीडर एवं डी-कंपोजर के उपयोग की जानकारी दी गई। सहायक कृषि यंत्री श्री अंशुल बरोड ने नरवाई प्रबंधन के व्यावहारिक उपायों एवं विभिन्न कृषि यंत्रों के उपयोग के साथ कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) के माध्यम से नरवाई प्रबंधन की जानकारी दी। नाफेड के श्री संजय कुमार सिंह द्वारा चना एवं मसूर उपार्जन की गुणवत्ता परीक्षण प्रक्रिया एवं निर्धारित मापदंडों की जानकारी देते हुए आवश्यक तैयारियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।  सीईओ जिला पंचायत श्री बीएस सोलंकी सहित विकासखंड आगर एवं बड़ौद के कृषि, सहकारिता, खाद्य एवं राजस्व विभाग का मैदानी अमला उपस्थित रहा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements