Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान

पीएमएफएमई-ओडीओपी में 100% ऋण स्वीकृति, प्रदेश में द्वितीय स्थान पर नीमच

12 जून 2026, नीमच: नीमच जिला कृषि एवं उद्यानिकी में रच रहा नए कीर्तिमान – नीमच जिले ने कृषि, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में वर्ष 2025-26 की प्रमुख उपलब्धियों से प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) – ODOP:  वर्ष 2025-26 में जिले को 134 इकाई स्थापना हेतु ऋण स्वीकृति का लक्ष्य प्राप्त हुआ। इसके विरुद्ध 134 प्रकरण स्वीकृत, 119 प्रकरण वितरित कर 119 इकाइयां स्थापित की गईं। 100% ऋण स्वीकृति के साथ नीमच जिला प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा है। जिले में ODOPयोजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा विश्वकर्मा हाईटेक कृषि फार्म, कन्नौरी, मालवा बाइट्स आदि ब्रांड नेम से अपने उत्पादों को स्थानीय बाजार एवं अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिल्ली, मुंबई में विक्रय कर लाभ अर्जित किया जा रहा है।

उप संचालक उद्यानिकी श्री अतरसिह कन्‍नौजी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया, कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना (MIDH): – संरक्षित खेती: वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में विकासखण्ड-जावद में शेडनेट हाउस का क्लस्टर तैयार कर कुल 41 कृषकों को लाभान्वित करते हुए 1,04,375 वर्ग मीटर क्षेत्र में शेडनेट निर्माण कराया गया। इस तकनीक से किसान 2000 वर्ग मीटर में खीरा/शिमला मिर्च की खेती कर 4-5 लाख रुपये लाभ प्राप्त कर रहे हैं। शेडनेट निर्माण लागत 710/- प्रति वर्ग मीटर का 50 प्रतिशत (355/- प्रति वर्ग मीटर) अनुदान दिया जाता है। संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला संपूर्ण मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।- सब्जी/मसाला क्षेत्र विस्तार: MIDH/राज्य योजना अंतर्गत लक्ष्य 370.00 हेक्टेयर के विरुद्ध 100% पूर्ति कर 530 कृषकों को लाभान्वित किया गया।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY):योजना घटक “पर ड्रॉप, मोर क्रॉप” अंतर्गत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कुल 612.5 हेक्टेयर क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई कार्य संपादित कर 624 कृषकों को लाभान्वित किया गया तथा दोनों वर्षों में 100% पूर्ति की गई। जिले में नवाचार, तकनीकी खेती एवं शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में सार्थक प्रगति हो रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें