Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अलीराजपुर में प्राकृतिक खेती एवं पेसा कानून जागरूकता रथ को किया रवाना

19 जनवरी 2023, अलीराजपुर: अलीराजपुर में प्राकृतिक खेती एवं पेसा कानून जागरूकता रथ को किया रवाना – प्राकृतिक खेती के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जिले में प्राकृतिक खेती की जानकारी के प्रसार हेतु जागरूकता रथ को कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर जागरूकता रथ के पूरे कार्यक्रम और ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाली जागरूकता संगोष्ठी की जानकारी भी ली। उक्त जागरूकता रथ के द्वारा प्राकृतिक खेती और पेसा कानून के बारे में जिले के ग्रामीणों को जागरूक करने के विशेष प्रयास किये जाएंगे।

प्राकृतिक खेती और पेसा कानून की जानकारी के लिए जागरूकता बढ़ाने हेतु उक्त जागरूकता रथ के माध्यम से करीब एक माह तक जिले के गांव-गांव में ऑडियो और वीडियों माध्यम तथा गीत के माध्यम से प्राकृतिक खेती और पेसा कानून के बारे में रथ द्वारा प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा उक्त रथ जिस-जिस गांव में जाएगा वहां संगोष्ठी का आयोजन किया जाकर कृषि, उद्यानिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जन अभियान परिषद के अधिकारी-कर्मचारीगण ग्रामीण जनों को प्राकृतिक खेती के महत्व, उसकी जानकारी तथा पेसा एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देंगे।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र अलीराजपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके यादव, डीडीए कृषि श्री एसएस चौहान, डीडीए आत्मा श्री डीएस मौर्य, उप संचालक उद्यानिकी श्री कैलाष चौहान, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री दीपक गजताप सहित बडी संख्या में कर्मचारीगण एवं कृषकगण उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (17 जनवरी 2023 के अनुसार) 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )