Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राष्ट्रीय बागवानी योजना: किसानों के खेतों में तार-फेंसिंग पर आधा खर्च देगी मध्यप्रदेश सरकार

23 अगस्त 2025, भोपाल: राष्ट्रीय बागवानी योजना: किसानों के खेतों में तार-फेंसिंग पर आधा खर्च देगी मध्यप्रदेश सरकार – मध्यप्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय बागवानी एकीकृत विकास कार्यक्रम के तहत किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत उद्यानिकी फसल उगाने वाले किसान अपने खेतों के चारों ओर 5 तार व खंभे की फेंसिंग लगवा सकते हैं, जिसके आधे खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी।

आयुक्त उद्यानिकी के अनुसार, राज्य में उगाई जाने वाली सब्जी, फल, फूल और मसालों की फसलों को जंगली जानवरों द्वारा काफी नुकसान पहुंचाया जाता है। इस नुकसान को रोकने के लिए तार-फेंसिंग योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत, फेंसिंग लगाने का खर्च प्रति रनिंग मीटर लगभग 300 रुपये आता है। उदाहरण के लिए, 1000 रनिंग मीटर की फेंसिंग का कुल खर्च 3 लाख रुपये होगा, जिसमें से डेढ़ लाख रुपये राज्य सरकार द्वारा अनुदान स्वरूप प्रदान किए जाएंगे और शेष डेढ़ लाख रुपये किसान स्वयं वहन करेंगे।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक किसान उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने प्रत्येक जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया है और जल्द ही योजना का क्रियान्वयन शुरू कर दिया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यह योजना किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ उनकी फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाएगी। इसके अलावा, इससे ग्रामीण किसानों में कृषि को लेकर आत्मनिर्भरता और सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com