Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री से मिले नेशनल डिफेंस कॉलेज के अधिकारी

08 फ़रवरी 2025, रायपुर: मुख्यमंत्री से मिले नेशनल डिफेंस कॉलेज के अधिकारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नेशनल डिफेंस कॉलेज के अट्ठारह सैन्य और सिविल सर्विस के अधिकारियों के दल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ बहुत सुंदर प्रदेश है और नैसर्गिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध जैव विविधता इसे खास पहचान देती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के दल को प्रदेश में नक्सल उन्मूलन को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। दल का नेतृत्व कर रहे एडमिरल संदीप सिंह संधु ने बताया कि नेशनल डिफेंस कॉलेज के द्वारा प्रति वर्ष एक वर्षीय कोर्स संचालित किया जाता है, जिसमें सेना, सिविल सेवा और अंतरराष्ट्रीय रक्षा अधिकारियों को रणनीतिक विषयों पर प्रशिक्षित किया जाता है। इस वर्ष एक सौ चौबीस अधिकारी इस कोर्स में शामिल हैं, जिनमें तेरह भारतीय और पांच अन्य देशों के अधिकारी हैं। ये सभी छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक और प्रशासनिक ढांचे को समझने के लिए भ्रमण पर आए हैं। इससे पहले, इस दल ने दंतेवाड़ा पहुंचकर जिले में संचालित सामाजिक और आर्थिक उत्थान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया और जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने गीदम स्थित डेनेक्स फैक्ट्री, कारली स्थित नक्सल पीड़ित पुनर्वास केंद्र और एजुकेशन सिटी जावंगा का भी अवलोकन किया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com