नर्मदापुरम: रेशम समृद्धि योजना में निजी भूमि पर मलबरी पौधरोपण के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू
28 जून 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम: रेशम समृद्धि योजना में निजी भूमि पर मलबरी पौधरोपण के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू – रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने रेशम समृद्धि योजना के तहत 2026-27 के लिए निजी भूमि पर मलबरी पौधरोपण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन अब ई-रेशम पोर्टल पर किया जा रहा है। योजना के तहत किसान अपनी एक एकड़ सिंचित भूमि पर शहतूत यानी मलबरी का पौधरोपण करके रेशम कीट पालन का कार्य शुरू कर सकते हैं।
जिला रेशम अधिकारी, नर्मदापुरम ने बताया कि यह योजना कम लागत में अधिक आय अर्जन का अच्छा स्रोत है। इसका मुख्य उद्देश्य रेशम उत्पादन को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत एक एकड़ क्षेत्र में मलबरी पौधरोपण की कुल लागत 5.00 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसमें सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा। जिसमें सामान्य वर्ग के किसान 75% तक अनुदान के पात्र व अनुसूचित जाति/जनजाति के किसान 90% तक अनुदान के पात्र होंगे। शेष बची राशि किसानों को स्वयं वहन करनी होगी। इच्छुक किसान ई-रेशम पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी रेशम विभाग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

