Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत लॉटरी में खुले 408 किसानों के नाम

24 जुलाई 2025, बुरहानपुर: कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत लॉटरी में खुले 408 किसानों के नाम – जिले में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत 5 एकड़ तक के किसानों को ड्रिप सेट स्थापना की लागत का 55 प्रतिशत एवं 5 एकड़ से अधिक भूमि धारित किसानों को 45 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है ।

उपसंचालक कृषि विभाग श्री एम.एस.देवके ने बताया कि, लॉटरी में चयनित किसान अपनी  इच्छा  से डीलर या कम्पनी का चयन कर भूमि सम्बन्धी दस्तावेज- आधार कार्ड, बैंक डिमांड ड्राफ्ट जमा कर सामग्री प्राप्त करें। कृषक को स्वयं के बैंक खाता में अनुदान प्राप्त करने के लिए बिल की कीमत की पूर्ण राशि  संबंधित कम्पनी/डीलर को डिमांड ड्राफ्ट या ऑनलाइन ट्रांसफर कर अनुदान की राशि स्वयं के बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं। पात्रता अनुसार कृषक ड्रिप सिस्टम की कीमत का कृषक अंश डीडी या ऑनलाइन ट्रांसफर कर भी डीलर से पूर्व सामग्री प्राप्त करे, जिससे अनुदान की राशि कम्पनी को भुगतान होगी।

21 जुलाई, 2025 को फार्मर एम.पी.डी.ए.जी.ई.डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन लॉटरी की गई थी। जिसमें 5 एकड़ से अधिक वर्ग के 138 पुरुष एवं 56 महिला तथा 5 एकड़ से कम रकबा में 145 पुरुष एवं 69 महिला, इस प्रकार कुल 408 कृषक चयनित हुए, जिनको डीलर का पोर्टल पर पंजीकृत डीलर में से 07 दिन में चयन करना होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com