पुनर्योजी कृषि एवं सतत खाद्य तेल आपूर्ति श्रृंखला पर मल्टी-स्टेकहोल्डर कार्यशाला
12 सितंबर 2026, उज्जैन: पुनर्योजी कृषि एवं सतत खाद्य तेल आपूर्ति श्रृंखला पर मल्टी-स्टेकहोल्डर कार्यशाला – नेशनल एलायंस फॉर रिजेनरेटिव एग्रीकल्चर वेज ऑयल सेक्टर (NARVOS) प्लेटफार्म के अंतर्गत सोलिडरीडाड संस्था द्वारा पुनर्योजी कृषि एवं सतत खाद्य तेल आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उज्जैन में मल्टी-स्टेकहोल्डर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हितधारकों की भागीदारी एवं समन्वय को मजबूत करना, साझा सहमति का निर्माण करना तथा मल्टी-स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म (MSP) को सुदृढ़ करना था, ताकि सतत एवं पुनर्योजी खाद्य तेल आपूर्ति श्रृंखलाओं को बढ़ावा दिया जा सके।
कार्यशाला में 45 से अधिक हितधारकों ने भाग लिया, जिनमें कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र , एफपीओ , सीएसओ , किसान संगठनों, निजी क्षेत्र की कंपनियों तथा NARVOS के सदस्यों के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रमुख प्रतिभागियों में स्कायलार्क प्रोटीन प्रा .लि. कोरोमंडल इंटरनेशनल , इस्कॉन बालाजी फूड्स प्रा .लि., रुद्राक्ष सीड्स और हाईरीच सीड्स शामिल रहे।
कार्यशाला के दौरान पुनर्योजी कृषि, नीतिगत एवं बाजार रुझान, स्थिरता, FPO सुदृढ़ीकरण, एकत्रीकरण एवं ट्रेसबिलिटी, बाजार संपर्क, जिम्मेदार श्रम प्रथाओं तथा खाद्य तेल मूल्य श्रृंखला में विभिन्न हितधारकों के बीच सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

