Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

परंपरागत खेती से हटकर किसान ने उगाई स्ट्रॉबेरी, महज 1 एकड़ में कमाया लाखों का मुनाफा; जानिए कैसे

11 दिसंबर 2025, भोपाल: परंपरागत खेती से हटकर किसान ने उगाई स्ट्रॉबेरी, महज 1 एकड़ में कमाया लाखों का मुनाफा; जानिए कैसे – मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के ग्राम बिंजेल विकासखण्ड के कृषक पोपसिंह परिहार ने परंपरागत खेती को छोड़कर उद्यानिकी फसलों की ओर कदम बढ़ाया और अपने 1 एकड़ के खेत में स्ट्रॉबेरी की खेती कर सफलता की नई मिसाल कायम की है।

कृषक ने अक्टूबर माह में 1 एकड़ क्षेत्र में विंटर डाउन किस्म के 15,000 स्ट्रॉबेरी पौधों का रोपण किया। इस पर कुल लगभग 2.25 लाख रुपए की लागत आई। रोपित फसल से अब तक कृषक को लगभग 1 लाख रुपए की आय हो चुकी है। मार्च तक पूरे उत्पादन के बाद अनुमान है कि कुल शुद्ध आय 10 से 12 लाख रुपए तक पहुंच सकती है।

उपसंचालक उद्यानिकी ने बताया कि जिले के किसानों से अपील की गई है कि वे परंपरागत खेती को कम करते हुए उद्यानिकी फसलों जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और ड्रैगनफ्रूट की खेती की ओर ध्यान दें। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि जिले में फलों की विविधता भी बढ़ेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें