Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं उपार्जन हेतु किसानों को मोबाईल से ही पंजीयन करने के लिए प्रेरित करें  

04 फरवरी 2023, शाजापुर: गेहूं उपार्जन हेतु किसानों को मोबाईल से ही पंजीयन करने के लिए प्रेरित करें – रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए 6 फरवरी से शुरू हो रहे पंजीयन के लिए किसानों को अपने मोबाईल से ही पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करें। इससे पंजीयन केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़ नहीं बढ़ेगी। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज समर्थन मूल्य पर उपार्जन पंजीयन के लिए स्थापित केन्द्रों के प्रबंधको एवं ऑपरेटर्स के प्रशिक्षण में कही।उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए 6 फरवरी से 28 फरवरी तक किसानों का पंजीयन किया जाना है। इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन, सीईओ सीसीबी श्री आरके दुबे, एनआईसी सूचना अधिकारी श्री विवेक महावर सहित नागरिक आपूर्ति निगम,सहकारी संस्थाओं के प्रबंधक एवं कम्प्यूटर्स ऑपरेटर्स उपस्थित थे।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रबी विपणन वर्ष 2023-24 में किसान द्वारा विक्रय किये जाने वाली गेहूँ, चना, सरसो एवं मसूर के उपार्जन पंजीयन के लिए स्थापित केन्द्रों के प्रबंधक/कम्प्यूटर आपरेटर्स का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री दिनेश ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसान पंजीयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। किसानों के पंजीयन कराने के लिए एम.पी. किसान एप, एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क पर कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क पर लोक सेवा केन्द्र पर एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साईबर केफे का विकल्प मौजूद है। किसानों को स्वयं अपने मोबाईल से पंजीयन कराने के लिए भी प्रेरित करें।

महत्वपूर्ण खबर: केंद्रीय बजट 2023 में कृषि क्षेत्र के लिए 6 प्रमुख घोषणाएं

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें