राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरैना: आदिवासी हितग्राहियों को बड़ी सौगात, 18 किसानों को उन्नत नस्ल की भैंस मिली  

16 अप्रैल 2026, मुरैना: मुरैना: आदिवासी हितग्राहियों को बड़ी सौगात, 18 किसानों को उन्नत नस्ल की भैंस मिली – मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड पहाड़गढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 18 सहरिया आदिवासी हितग्राहियों को उन्नत नस्ल की एक-एक भैंस प्रदान की गई। प्रत्येक हितग्राही को भैंस पालन के लिए 4 क्विंटल 50 किलो दाना भी उपलब्ध कराया गया।

यह कार्यक्रम भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आदिवासी परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैयालाल गुर्जर, जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष अमर सिंह धाकड़, जिला पंचायत सदस्य हरी सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष जनपद पहाड़गढ़ मयंक त्यागी तथा उप संचालक पशुपालन डॉ. बी.के. शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements