Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरैना: 6,266 किसानों ने कराया खरीफ फसलों का पंजीयन, बाजरा-धान-ज्वार के MSP तय

18 अक्टूबर 2026, मुरैना: मुरैना: 6,266 किसानों ने कराया खरीफ फसलों का पंजीयन, बाजरा-धान-ज्वार के MSP तय – मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए जिले में खरीफ फसलों के पंजीयन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक संचालित की गई। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार जिले में स्थापित 44 पंजीयन केंद्रों के माध्यम से कुल 6,266 किसानों ने 14,634.83 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों का पंजीयन कराया है।

जिला खाद्य अधिकारी  उमेश शर्मा ने बताया कि जिले में बाजरा फसल के लिए 6,220 किसानों, धान के लिए 324 किसानों तथा ज्वार के लिए 46 किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीयन के माध्यम से किसानों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय करने का अवसर मिलेगा। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,900 रुपये प्रति क्विंटल, धान का 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तथा ज्वार का 4,023 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile