Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

MSP पर 10 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीदी, 1.25 लाख किसानों को भुगतान शुरू

04 अप्रैल 2025, भोपाल: MSP पर 10 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीदी, 1.25 लाख किसानों को भुगतान शुरू – मध्यप्रदेश में रबी सीजन की गेहूं खरीदी जारी है और अब तक एक लाख 25 हजार 631 किसानों से 10 लाख 25 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है। यह खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है। खाद्य मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि किसानों को अब तक 1794 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।

इस साल गेहूं का एमएसपी 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसके साथ राज्य सरकार द्वारा 175 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी दिया जा रहा है, जिससे कुल दर 2,600 रुपये प्रति क्विंटल हो जाती है।

जिला उज्जैन में एक लाख 93 हजार 362, सीहोर में एक लाख 61 हजार 737, देवास में 90 हजार 740, शाजापुर में 92 हजार 613, इंदौर में 69 हजार 558, भोपाल में 74 हजार 75, राजगढ़ में 66 हजार 47, मंदसौर 42 हजार 909, आगर मालवा में 40 हजार 550, धार में 33 हजार 249, विदिशा में 54 हजार 474, हरदा में 24 हजार 45, खण्डवा में 16 हजार 654, रतलाम में 19 हजार 743, नीमच में 6362, नर्मदापुरम में 8140, झाबुआ में 5710, रायसेन में 14183, बैतूल में 2431, दमोह में 3557, खरगौन में 565, गुना में 1057, सागर में 1053, नरसिंहपुर में 221, छिंदवाड़ा में 185, अशोकनगर में 119, सिवनी में 1313, सतना में 926, मण्डला में 90, दतिया में 43 और अलीराजपुर में 24, मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राज्य में अब तक 15 लाख से ज्यादा किसान एमएसपी पर फसल बेचने के लिए पंजीयन करवा चुके हैं। पंजीयन की आखिरी तारीख 9 अप्रैल तय की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com